18 Nov 2026 | नई दिल्ली
Samadhan News

फॉलो करें:

राज्य

सफर के बीच काल बना हादसा! बदरीनाथ जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 8 की मौत और 26 घायल

Samadhaan Admin • 17 नवंबर 2026
1 बार देखा गया
सफर के बीच काल बना हादसा! बदरीनाथ जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 8 की मौत और 26 घायल

मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी बस, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

उत्तराखंड। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 26 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रही थी। इसमें करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। मंगलवार सुबह जब बस ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी।

बस के करीब 100 मीटर नीचे गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रशासन की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे में 8 लोगों की मौत और करीब 26 लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें (Related Stories)